नमस्कार,
भारत में जब से lockdown लगा है तब से मानो Zoom App User की बहार आ गयी है भारत में, स्कूल, कॉलेज बिना किसी रिस्क को जाने बिना इसका इस्तेमाल कर रहे है। जिससे इसके नए दुस परिणाम भी सामने आ रहे है जैसे privacy को खतरा और यूजर डाटा का चीन तक ट्रांसफर होना।
इसके बाद भारत सरकार हरकत मई आयी और १० I.T. कम्पनीज को देशी Zoom App बनाने के लिए चुनाव किया है जिसमे HCL, PeopleLink, zoho कम्पनीज शामिल है| जिसमे इकनोमिक टाइम्स न्यूज़ के एक आर्टिकल में ये बात कही गयी है|
follow blue link to get news update.

इन कंपनियों से समाधान के लिए एक प्रोटोटाइप विकसित करने की उम्मीद की जा रही है , जिसका उद्देश्य ज़ूम जैसे वैश्विक उत्पादों के बराबर होगा। एक सरकारी अधिकारी ने ET को बताया कि इन कंपनियों को प्रोटोटाइप बनाने के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। और इसके बाद इन 10 कंपनी मई से 3 बड़े कंपनी का चयन किया जाएगा और उन्हें वीडियो कालिंग अप्प बनाने का जिम्मा दिया जाएगा और प्रत्येक को 20 lack RS भी दिए जाएंगे|
बता दे की ज़ूम अप्प के बन के मांग की याचिका सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गयी है, जिसमे जल्द ही इस बात सुनवाई होने जा रही है। याचिका में कहा गया है की Zoom APP देश के लिए खतरा है और इससे देश में साइबर अपराध बढ सकता है, इस केस में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद सरकार से जवाब माँगा है और सरकार ने अमेरिका से भी ज़ूम वीडियो कम्मुनिकेशन से जवाब तलब की है।

भारत ज़ूम अप्प का सबसे बढ़ बाजार है इस वीडियो कालिंग अप्प को भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है और इस वर्ष अप्रैल में १३.१ करोड़ लोगो ने इसे इस्तेमाल में लाया है मगर इसके सिक्योरिटी को ले कर सवाल उठने लगे है, सरकार ने डाटा सिक्योरिटी को देखते हुए इस अप्प को डाउनलोड न करने की सलाह दी है।
ब्लूमबर्ग की एक आर्टिकल में एक दावा किया गया है की ज़ूम ने यूजर के डाटा को लीक किए जिसे १ RS की कीमत से भी काम दाम में बेचा गया।

Nasa, space-x जैसी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ज़ूम अप्प न उसे करने की सलाह दी हुई है||
वही ताइवान ने आधिकारिक तौर पर ज़ूम को पूरी तरह से अपने देश में न इस्तेमाल करने की सलाह दी है | भारत सरकार की एक एजेंसी CERT यानि कंप्यूटर इमरजेंसी रिसर्च टीम ने Security और Privacy के तैर पर बढ़ा खतरा बताया है |
ज़ूम अप्प का लिंक चीन से एक मात्र चिंता का विषय नहीं है कमजोर एन्क्रिप्शन की वजह से ज़ूम बॉम्बिंग होती है जहा बिन बुलाये प्रतिभागी शामिल हो कर अश्लील चित्रण करते है इसलिए सुरक्चा को देखते हुए भारत सरकार ने आईटी कंपनी से मांग की है की देश की अपनी वीडियो कॉलीग अप्प हो जिससे देश का कोई भी डाटा और लिंक देश के बाहार सर्वर में नहीं होगा।
![]() |
डाटा समूह के प्रमुख अजय डाटा का मन्ना है की "भारतीय वीसी उत्पाद होने के कई फायदे हैं, एक यह है कि समाधान सभी भारतीय भाषाओं में हो सकता है, और इसे स्थानीय रूप से होस्ट किया जा सकता है। यह तब से महत्वपूर्ण है जब वीडियो को कानूनी उद्देश्यों के लिए रिकॉर्ड किया गया है, इसे भारत में संग्रहीत किया जाना चाहिए और एन्क्रिप्शन कुंजी भारत में भी उपलब्ध होनी चाहिए। विदेशी वीसी टूल्स के साथ यह संभव नहीं है"|
अब देखना है की आईटी कंपनी एक भारती वीडियो कालिंग अप्प बना कर सामने लाती है |
जय हिंदी
Post - Ashish Chaurasiya
Comment and share
